फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीछा छुड़ाने के लिए गला दबाकर की थी हत्या

पीछा छुड़ाने के लिए गला दबाकर की थी हत्या

Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीछा छुड़ाने के लिए गला दबाकर की थी हत्या
महराजगंज। पुलिस ने बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी कस्बे के रीना हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। शादी के लिए दबाव डालने पर प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने शव को राप्ती में बहा दिया था। आठ दिनों की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बेलसड़ तिराहे के पास से हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर पूरी कहानी ही बयां कर दी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

धानी कस्बे के शंभू सहानी की पुत्री रीना 5 जून की शाम किसी काम के बहाने घर निकली तो देर रात तक वापस नहीं लौटी। 6 जून की सुबह उसकी लाश कस्बे के करीब होकर गुजरने वाली राप्ती नदी में उतराई मिली। 7 जून को पिता शंभू सहानी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसओ बृजमनगंज समेत आठ सदस्यीय टीम गठित की गई। जांच के दौरान मिले क्लू के आधार पर शक की सूई कस्बे के ही बट्टू उर्फ विशाल पुत्र छांगुर की घूमी। रीना का उससे प्रेम संबंध था। मंगलवार को बृजनमगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ तिराहे के पास बिट्टू उर्फ विशाल पुत्र छांगुर निवासी धानी कस्बा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयान कर दी। बिट्टू उर्फ विशाल ने पुलिस को बताया कि रीना की शादी कहीं तय हो चुकी थी लेकिन वह मुझसे शादी के लिए दबाव बना रही थी। 5 जून की शाम धानी कस्बे के काली मंदिर से बाइक से दोनों छितही बुजुर्ग जंगल पहुंचे। यहां पर दोनों में नोकझोंक हुई। इस बीच गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को राप्ती नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने इस घटना का खुलासा करते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तेजी से काम रही है। जो भी अपराध में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी प्रेमी पुलिस को पुलिस ने भेजा जेल
6 जून को राप्ती नदी में उतराई मिली थी रीना का लाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed