फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इमरजेंसी में गर्मी से बेहोश हुए डॉक्टर

इमरजेंसी में गर्मी से बेहोश हुए डॉक्टर

Tue, 13 Jun 2017 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी में गर्मी से बेहोश हुए डॉक्टर
जिला अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी के दौरान गर्मी से डॉ. शहनवाज बेहोश हो गए। इससे इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन में एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर और डॉ. सुमन मौके पर पहुंच गए। डॉ. सुमन ने डॉ. शहनवाज का ब्लडप्रेशर नापा और उन्हें आराम करने को कहा।
विज्ञापन


मंगलवार को डॉ. शहनवाज की इमरजेंसी में ड्यूटी थी। दोपहर करीब पौने एक बजे इमरजेंसी में जब भीड़ जुटी हुई थी तभी डॉ. शहनवाज को गर्मी से गश आ गया। वह जमीन पर गिर पड़े। इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्टाफ उन्हें इमरजेंसी के एक कमरे में ले गया। सूचना पर थोड़ी ही देर में डॉ. सुमन भी पहुंच गए। इस बीच डॉ. शहनवाज होश में आ चुके थे। डॉ. सुमन ने उनका ब्लडप्रेशर चेक किया और आराम करने का सुझाव दिया। इसी बीच एसआईसी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को इमरजेंसी में तत्काल एसी लगाने के लिए कहा। साथ ही गर्मी और उमस भरे माहौल में लेटे डॉ. शहनवाज को अपनी गाड़ी से आराम करने के लिए अपने कार्यालय के पास के कमरे में भेजा।
विज्ञापन


गर्मी में उबल रहे मरीज और स्टाफ
विभिन्न वार्डों में पंखे और एसी खराब होने से मरीज, तीमारदार और वहां ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ गर्मी में उबल रहे हैं। किसी को इलाज कराने की मजबूरी में तो किसी को मरीज की देखभाल के लिए गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। खराब पंखे और एसी न बदले जाने से स्टाफ को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के कई पंखे और एसी खराब
जिला अस्पताल में कई पंखे और एसी खराब हैं। इस संबंध में एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने पिछले दिनों एई इलेक्ट्रिकल से रिपोर्ट मांगी थी। एई इलेक्ट्रिकल ने उन्हें मौखिक सूचना देते हुए बताया था कि अस्पताल में 37 में से 20 एसी खराब हैं, जबकि 300 में 100 से ज्यादा पंखे खराब हैं। इसके बाद एई का स्थानांतरण हो गया। इसके चलते एसआईसी को अभी तक रिपोर्ट नहीं मिल पाई। इससे इन उपकरणों की खरीद और मरम्मत का काम लटक सकता है। हालांकि, एसआईसी ने कुछ जरूरी जगहों को चिह्नित कर वहां खराब एसी बदलने के लिए संबंधित स्टाफ को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed