{"_id":"5947d3e94f1c1b3b558b4bf2","slug":"120-students-got-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक की डिग्री, सिक्योरिटी गार्ड की जॉब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक की डिग्री, सिक्योरिटी गार्ड की जॉब
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवायोजन कार्यालय पर सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें बीटेक और पीएचडी डिग्री हासिल कर चुके युवा भी शामिल हुए। सभी ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ सुपरवाइजर के लिए टेस्ट दिया। विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरते हुए 120 बेरोजगारों को नौकरी मिली।
रोजगार मेला के प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि मेला में एसआईएस इंडिया कंपनी ने युवाओं को चुना। रोजगार मेला के लिए 160 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे। सुबह 10 बजे से दस्तावेजों के सत्यापन के साथ मेला शुरू हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। इसमें सिक्योरिटी गार्ड के लिए कद की लंबाई 168 सेंटीमीटर और सुपरवाइजर के लिए 170 सेंटीमीटर जांची गई। इसके साथ ही वजन की भी जांच की गई।
चयनित युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड के लिए 8 से 10 हजार रुपये और सुपरवाइजर के लिए 10 से 12 हजार रुपये कंपनी की ओर से दिया जाएगा। इनके अलावा एलआईसी ऑफ इंडिया ने 20 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित युवाओं को कमीशन बेस पर सैलरी दी जाएगी।