{"_id":"57977f5c4f1c1bc80a21e689","slug":"12-injured-in-attack-of-panthor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में थानेदार समेत 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में थानेदार समेत 12 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले के बाद गुस्साए गांव वाले उसे मारने के लिए घर की घेराबंदी करते हुए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच क्षेत्र में पांव के निशान से तेंदुए की मौजूदगी का खौफ लोगों के जेहन से बाहर नहीं हुआ कि इस बीच मंगलवार को बड़हलगंज के खजुरी पांडेय गांव के लोगों का तेंदुए से सामना हो गया। तेंदुए के हमले में तीन साल के बच्चे सहित 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में थानेदार और सिपाही भी शामिल हैं। तेंदुए की घेराबंदी में वन विभाग के कामयाब न होने पर ग्रामीणों ने रात में लाठियां बरसाकर तेंदुए को ढेर कर दिया।
बड़हलगंज के खजुरी पांडेय गांव में घुसे तेंदुए ने थानेदार समेत 12 लोगों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। तेंदुए को पकड़ने गई वन विभाग की टीम जब आठ घंटे बाद भी खाली हाथ लौटी तो ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने हाइवे जाम कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाकर किसी तरह शांत कराया।
बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुबह सात बजे गांव का सूरज मौर्य (18) अपने तीन वर्षीय भांजे अभय के साथ दरवाजे पर चौकी पर बैठा था। इसी दौरान बगल में स्थित मक्के के खेत से निकले तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिवार के लोग जब दौड़कर पहुंचे तो वह उन्हें छोड़कर हरिजन बस्ती में चला गया। वहां उसने सरिता (32), बूजेश यादव (21), सुरेंद्र (26) और सूबेदार मौर्य (47) को घायल कर दिया। वहां घेरेबंदी करने पर तेंदुआ उसरापार टोला के रहने वाले भरत यादव के मकान में घुस गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस वन रेंजर के साथ मौके पर पहुंची लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। उधर, घर में तेंदुए के घुसने से भरत यादव के परिवार वाले दो घंटे तक कमरे में कैद रहे। यहां से निकलने के बाद वह पड़ोसी रामकिशोर के घर में घुस गया। ग्रामीणों के घेराबंदी करने पर पुलिस ने जब तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने हमला कर गगहा के इंस्पेक्टर सुनील राय, बड़हलगंज थाने के सिपाही इंदल यादव समेत छह लोगों को घायल कर दिया। शाम पांच बजे डीएफओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी सामान न होने पर ग्रामीण नाराज हो गए।
उन्होंने गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर कुरांव गांव के सामने शाम सवा पांच बजे जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 20 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बवाल बढ़ने पर एसपी (ग्रामीण) फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। बाद में वन विभाग के अफसर पिंजरा और जाल लेकर पहुंचे।फिर गांव का रुख करने वाली भीड़ ने रात 9.30 बजे भरत सिंह यादव के घर में घुसे तेंदुए की लाठियों से पीटकर जान ले ली।