{"_id":"5ca64f1abdec2214031bccbe","slug":"11554403098-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकझोंक के बाद प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोकझोंक के बाद प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक निलंबित
Fri, 05 Apr 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खजनी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसवां बाबू में तैनात प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच आए दिन नोकझोंक होने के चलते दोनों को निलंबित कर दिया गया। इन दोनों महिला शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि अगर इनका रवैया नहीं बदला तो सख्त कार्रवाई के लिए शासन से सिफारिश की जाएगी।
गुरुवार को भी दोनों शिक्षकों के बीच मीड डे मिल बनवाने के लिए कहासुनी हुई। किसी ने उसकी सूचना 100 नंबर पर डायल करके पुलिस को दे दी। हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और खंड शिक्षा अधिकारी पहुंचे। दोनों शिक्षकों को समझाकर शांत कराया गया। शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। खजनी प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानाध्यापक रीता आर्या और सहायक अध्यापक श्रद्धा शुक्ला के बीच स्कूल में अक्सर तकरार होती रहती थी। कई बार लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।
शिक्षकों के आपस में खराब बर्ताव की शिकायत मिली है। कई बार उनको समझाया गया है, मगर वे रवैया सुधारने की कोशिश नहीं कर रही थीं। गुरुवार को नोकझाेंक की शिकायत मिलने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- बीएन सिंह, बीएसए