{"_id":"5c82be34bdec22141231e28c","slug":"11552072244-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली तक शुरू हो जाएंगे सीएनजी के दो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली तक शुरू हो जाएंगे सीएनजी के दो स्टेशन
Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। होली तक शहर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दो स्टेशन खुल जाएंगे। बरगदवां में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के चंद्रा ऑटो मोबाइल और नौसड़ में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के कमला मोटर्स पेट्रोल पंप पर यह सुविधा मिलेगी। महानगर में सिटी गैस वितरण नेटवर्क का काम कर रही टोरेंट गैस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई हैं। 15 से 18 मार्च के बीच में इन दोनों स्टेशनों से सीएनजी प्राप्त की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर के कुछ और पेट्रोल पंप पर भी सीएनजी की सुविधा शुरू की जाएगी। साथ ही खाद कारखाना तक गैस आपूर्ति के बाद टोरेंट शहर के कुछ और चुनिंदा स्थानों पर अपना सीएनजी स्टेशन बनाएगा। इसके लिए आबादी और ट्रैफि क को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सीएनजी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर के कुछ और पेट्रोल पंप पर भी सीएनजी की सुविधा शुरू की जाएगी। साथ ही खाद कारखाना तक गैस आपूर्ति के बाद टोरेंट शहर के कुछ और चुनिंदा स्थानों पर अपना सीएनजी स्टेशन बनाएगा। इसके लिए आबादी और ट्रैफि क को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सीएनजी मिल सके।
विज्ञापन
सीएनजी किट में पांच हजार की मदद
आटो व कारों में सीएनजी किट लगवाने के लिए प्रमोशन स्कीम भी शुरू की जा रही है। शुरूआती दो सौ वाहनों में सीएनजी किट लगवाने वालों के कुल खर्च में करीब पांच हजार रुपये टोरेंट अपने पास से देगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्कीम का लाभ लिया जा सकेगा। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि गोरखपुर में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति होने तक सीएनजी वाराणसी से टैंकर के माध्यम से मंगाई जाएगी। कार में एक बार में 6.5 किलो तथा आटो में चार किलो सीएनजी भरी जाएगी।
विज्ञापन