फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चुनावी मोड में आया पुलिस व प्रशासन

चुनावी मोड में आया पुलिस व प्रशासन

Sun, 20 Jan 2019 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
चुनावी मोड में आया पुलिस व प्रशासन
चुनावी मोड में आया पुलिस व प्रशासन
विज्ञापन


जिले के वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथ चिह्नित करने का काम शुरू
लगातार तीन साल से जमे अफसरों की सूची मांगी गई, हटाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजनीतिक पार्टियों के साथ ही अब जिला और पुलिस प्रशासन भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में हलचल बढ़ गई है। वोटर लिस्ट तैयार करने का काम आखिरी चरण में है तो आयोग की तरफ से मांगी जा रही कई तरह की सूचनाओं को भी संकलित किया जा रहा है। दोनों लोकसभा क्षेत्र सदर और बांसगांव में पड़ने वाले सभी वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों की सूची तैयार की जा रही है। पखवारे भर के भीतर इसे आयोग को उपलब्ध कराना है।
जिले में तीन साल से अधिक समय से जमे अफसरों की भी सभी विभागों से सूची मांगी गई है। ऐसे सभी अफसरों के तबादले होंगे। हालांकि इस दायरे में ज्यादातर प्रशासन और विकास से जुड़े अफसर ही आएंगे। इन्हें ही आरओ-एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। बताया जा रहा है जिले में तीन बीडीओ समेत करीब छह से आठ ऐसे अफसर हैं जो तीन साल से ज्यादा समय से जमे हुए हैं।
विज्ञापन


वल्नरेबल बूथ : पिछले चुनाव में जिन बूथों पर मतदान के दौरान विवाद या हिंसर हुई हो उसे वल्नरेबल बूथ की श्रेणी में रखा गया है।

क्रिटिकल बूथ: पिछले चुनाव में जिन बूथों पर 90 फीसदी से अधिक वोटिंग या किसी प्रत्याशी के पक्ष मेें 75 फीसदी से अधिक वोट पड़े हों वह क्रिटिकल श्रेणी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वोटरों की संख्या 34.63 लाख पहुंची
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत वोटर लिस्ट दुरुस्त करने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। 31 तारीख को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद अधिसूचना जारी होने तक के बीच फिर वोटर बनने का मौका मिलेगा। फिलहाल मतदाता सूची में वोटरों की संख्या 34.63 लाख पहुंच गई है। करीब दो महीने तक चले पुनरीक्षण अभियान में वोटरों की संख्या में 25 हजार से अधिक की वृद्धि हुई है।




विधानसभा पुरुष महिला कुल
कैंपियरगंज 201438 166059 367519
पिपराइच 216372 175189 391597
शहर 237067 197022 434150
ग्रामीण 218921 179362 398306
सहजनवां 198332 159221 357575
खजनी 205245 162497 367748
चौरीचौरा 189566 152229 341819
बांसगांव 207564 165835 373417
चिल्लूपार 239626 191899 431528
कुल 1914131 1549313 3463659
0

बूथों पर जांची जाएंगी सुविधाएं
16 जनवरी को निर्वाचन आयोग की तरफ से की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी बूथों का निरीक्षण कराकर उनके रूट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया था। इसी तरह बूथ पर चहारदीवारी, पीने का पानी, शौचालय और रोशनी आदि की भी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम को बूथों का निरीक्षण कर खामियां दुरुस्त करने का निर्देश दे दिया है। वर्तमान में जिले में 3870 बूथ हैं। इन्हें भी रिवाइज किया जाएगा। दूर-दराज या 1500 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर एक अलग से नया बूथ बनाया जा सकता है।

फरवरी में आएगी केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम
चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए फरवरी में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अफसरों की टीम आ सकती है। सुविधाएं जांचने के लिए यह टीम बूथों का निरीक्षण भी कर सकती है। टीम पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी देगी।

सभी बूथों पर वीवीपैट का होगा इस्तेमाल
इस बार सभी बूथों पर वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेलर (वीवीपैट) का इस्तेमाल होगा। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में सिर्फ शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर इसका इस्तेमाल किया गया था। इसे ईवीएम से जोड़ा जाएगा।


अवांछित लोगों को चिन्हित कर करें कार्रवाई : एसएसपी
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने पुलिस लाइंस में मातहतों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी को निर्देश दिया कि लाइसेंसी शस्त्रधारकों की लिस्ट तैयार की जाए और उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जाए। संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर लिया जाए। लोकसभा व विधानसभा चुनाव से संबंधित मुकदमे की समीक्षा की जाए। वह अवांछित लोगों को चिन्हित कर उन पर पाबंद और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed