{"_id":"5bf06abdbdec224291205f70","slug":"11542482621-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 को मुख्यमंत्री रखेंगे गुरू गोरक्षनाथ शोध पीठ की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 को मुख्यमंत्री रखेंगे गुरू गोरक्षनाथ शोध पीठ की आधारशिला
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ की आधारशिला रखेंगे। साथ में यूजीसी के निदेशक डीपी सिंह भी आएंगे। दोनों अतिथियों की मंजूरी मिलने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी है।
कुलपति प्रो वीके सिंह ने बताया कि यूजीसी निदेशक दिल्ली से और मुख्यमंत्री लखनऊ से सीधे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। परिसर स्थित क्रीड़ांगन में शिलान्यास के अलावा एनएसएस का योग संगम कार्यक्रम होगा। शोधपीठ के विशेष कार्याधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह व एनएसएस के समन्वयक डॉ. केशव सिंह को तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है।

वाणिज्य संकाय परिसर में बनेगा भवन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुराने वाणिज्य संकाय परिसर स्थित पुराने जर्जर हो चुके भवन को ध्वस्त करके गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ का नया भवन बनना है। पुराने भवन को पीडब्लूडी ने पहले ही कंडम घोषित कर रखा है। राज्य सरकार ने शोधपीठ के चार मंजिले भवन के लिए 13.83 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन