{"_id":"5b79bbef42c792462d133c4f","slug":"11534704623-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया नाला उफनाया तो कई मोहल्लों में मचेगी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया नाला उफनाया तो कई मोहल्लों में मचेगी तबाही
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया नाला उफनाया तो कई मोहल्लों में मचेगी तबाही
नाले की सफाई नहीं होने के वजह से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पिछले साल बाढ़ से हुई परेशानी को लोग अभी तक नहीं भूल पाए हैं। लोग चिंतित हैं कि कहीं इस बार बाढ़ आई तो कई मोहल्ले में पानी घुस जाएगा। बताया जा रहा कि इस बार अब तक बलिया नाले की सफाई नहीं हुई है। नाले में रेत पटी हुई है। कई जगह झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। लोगों को डर है कि अगर पानी का दबाव बढ़ा तो पानी मोहल्ले में घुस जाएगा। इससे करीब 8 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित होगी। समस्या से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जाने से लोग परेशान हैं।
नगर क्षेत्र में अमरूतियां, सरोजनी नगर के लोग बीते वर्ष बाढ़ से हुई परेशानी को भूल नहीं पा रहे हैं। उन्हें डर है कि इस बार भी बलिया नाला ओवरफ्लो हुआ तो दिक्कत बढ़ जाएगी। लोगों ने बताया कि बलिया नाले के आसपास बसे घरों समेत मोहल्ले के अंदर पानी घुस गया था। अमरूतियां मोहल्ले में दलित बस्ती में कई दिन तक जल जमाव था। लोग पानी से होकर घरों तक आने जाने को विवश हो गए थे। बलिया नाले में रेत पटा है। झाड़ियां भी उगी हुई हैं। लोगों का कहना है कि नाला गहरा न होने से कम पानी होने पर भी उफना सकता है।
नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले बलिया नाले की सफाई के प्रति संबंधित विभाग गंभीर नहीं है। नाले के किनारे बसे लोगों को हर साल बाढ़ से नुकसान उठाना पड़ता है। नाले की हालत यह है कि कूड़ा कचरा किनारे पर पड़ा होने के साथ ही झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। प्रभात सक्सेना कहते हैं कि नाले की सफाई नहीं कराई जाती है, इससे नाले की गहराई कम होती जा रही है। अगर पानी अचानक बढ़ जाए तो आसपास के घरों में पानी घुस जाएगा। अभिषेक गुप्ता ने कहा कि बीते वर्ष बाढ़ से हुई परेशानी के बारे में सोचकर डर लगता है। कई दिन तक मोहल्ले में पानी एकत्र रहा। इसके बाद भी समस्या के समाधान के लिए पहल नहीं की गई। मनोज निगम कहते हैं कि अधिकारियों को जनहित से कोई मतलब नहीं है। पता नहीं किन कारणों से नाले की सफाई के प्रति ध्यान नहीं दिया जाता है। विष्णु गुप्ता ने बताया कि बीते वर्ष दलित बस्ती में पानी घुस गया। नाले में उफान के कारण बहुत परेशानी हुई। बलिया नाले को गहरा करने के साथ अतिक्रमण मुक्त किया जाए तो समस्या का समाधान संभव है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सफाई कराई गई थी। उनका कहना था कि लोगों को भी जागरूक होना चाहिए। कूड़ा नाले में नहीं फेंकना चाहिए।