{"_id":"59e1199c4f1c1bdb538b7554","slug":"11507924380-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर रिहायशी इलाके में मिला पटाखे का अवैध गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर रिहायशी इलाके में मिला पटाखे का अवैध गोदाम
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रशासन और पुलिस की छापेमारी में शुक्रवार को फिर रिहायशी इलाके में पटाखे का अवैध गोदाम पकड़ा गया। छोटे काजीपुर स्थित एक मकान के बेसमेंट में लाखों के पटाखे की खेप पकड़ी गई। टीम ने पटाखा जब्त कर गोदाम मालिक पर मुकदमे की तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले भी दिवाली के मौके पर संबंधित गोदाम मालिक का अवैध पटाखा पकड़ा जा चुका है।
दिवाली के मद्देनजर पिछले तीन दिनों से प्रशासन और पुलिस की टीम सभी पटाखों के गोदाम, फैक्ट्री और दुकानों की जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली के छोटे काजीपुर में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों का कारोबार चल रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव और सीओ कोतवाली तारके श्वर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शुक्रवार की देर शाम आठ बजे छापा मारा तो मोहल्ले के एक मकान के बेसमेंट में एक ट्रक से अधिक पटाखे की खेप पकड़ी गई। पूछताछ में पता चला कि पटाखा, कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले ओसामा और उसके भाई सद्दन का है। देर रात तक माल जब्ती की कार्रवाई चलती रही। सीओ कोतवाली का कहना है कि संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पटाखे को नष्ट कराया जाएगा। पुलिस का अनुमान है कि पटाखा करीब 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य का है। गुरुवार को भी प्रशासन और पुलिस की टीम ने साहबगंज जैसे घनी आबादी वाली इलाके से लाखों रुपये का अवैध पटाखा पकड़ा था।
पुलिस और प्रशासन के इकबाल पर सवाल
गोरखपुर। दो दिन के भीतर दो घनी आबादी वाले इलाकों में कई क्विंटल अवैध पटाखा पकड़ा जाने से पुलिस और प्रशासन के इकबाल पर भी सवाल उठ रहे हैं। शासन की सख्ती के बाद भी अवैध कारोबारियों ने बड़े पैमाने पर न केवल पटाखे स्टोर कर रखे हैं यहां से मंडल के दूसरे जिलों महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर के साथ ही नेपाल भी पटाखे भेजे जा रहे हैं। यही नहीं, अग्निशमन विभाग और एलआईयू भी इन्हें तलाश पाने में फेल साबित हो रही है। आश्चर्य की बात यह भी है कि दोनों कारोबारी पहले भी अवैध पटाखे की बिक्री करते हुए पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
बेलीपार में भी पकड़ा गया छह क्विंटल पटाखा
सहजनवां। बेलीपार क्षेत्र में भी पुलिस ने शुक्रवार को मानक से अधिक भंडारण करने पर छह क्विंटल पटाखा जब्त किया। एसपी दक्षिणी को बेलीपार थाना क्षेत्र के कालिया गांव में अवैध पटाखे की बिक्री की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पाया गया कि कोलिया के पटाखा विक्रेता रिजवान के पास भंडारण का लाइसेंस तो था, मगर उनके गोदाम में मानक से अधिक पटाखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। उधर पुलिस की सूचना पर सेल्स टैक्स विभाग भी मामले की जांच कर रहा है।