फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार दिन बाद खुले बैंक तो एटीएम पर उमड़ी भीड़

चार दिन बाद खुले बैंक तो एटीएम पर उमड़ी भीड़

Tue, 03 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद खुले बैंक तो एटीएम पर उमड़ी भीड़
संतकबीरनगर। त्योहार के कारण चार दिनों तक बैंकों में बंदी के बाद मंगलवार को बैंक खुले तो रकम के लिए बैंक शाखाओं और एटीएम पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के एटीम खाली होने से जरूरतमंद एक एटीएम से दूसरे एटीएम की दौड़ लगाते रहे। इसके बावजूद तमाम लोगों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा, मुहर्रम और गांधी जयंती के चलते 28 सितंबर के बाद मंगलवार को जब बैंक खुले तो धन जमा करने वालों के साथ ही निकासी करने वालों की भीड़ बैंकों पर उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि बैंकों में सुबह से ही लंबी लाइन लग गई, जो लंच के बाद भी बनी रही। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा, कृषि शाखा, विकास भवन शाखा, यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, ओरियंट बैंक आफ कामर्स, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, एक्सेस बैंक, पूर्वांचल बैंक आदि की शाखाओं पर दिनभर भीड़ बनी रहीं। इस दौरान जहां धन की जमा व निकासी हुई, वहीं चेक क्लियरेंस का काम भी होता रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत एटीएम पर हुई। शहर के अधिकतर एटीएम या तो बंद रहे या फिर खालीं थे। सिर्फ एसबीआई की विकास भवन शाखा पर ही एटीएम से निकासी हो सकी। मनीष शर्मा ने बताया कि कई एटीएम पर जाने के बाद भी कैश नहीं मिल सका। वहीं सीबू ने बताया कि सुबह बैंक गए थे, लेकिन भीड़ के कारण लौटना पड़ा। अजय कुमार ने कहा कि चार दिन बैंकों की बंदी के कारण भीड़ लगी रही। कई घंटे लाइन में लगने के बाद किसी तरहरकम मिली। जबकि मनोज कुमार ने कहा कि परिवार के एक सदस्य के खाते में धन भेजना था, लेकिन भीड़ होने के कारण हिम्मत नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने कहा कि बैंक सिक्के नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण झिकझिक हो रही है। लीड बैंक के मैनेजर केजी तिवारी ने कहा कि चार दिन बैंकों में बंदी के कारण थोड़ी दिक्कत हुई है। उम्मीद है कि बुधवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों के अधिकारियों से सिक्के लेने करे कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed