फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जीएसटी से गांधी वस् त्र महंगा

जीएसटी से गांधी वस् त्र महंगा

Tue, 03 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी से गांधी वस्
त्र महंगा

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूरी दुनिया में खादी की अलख जगाने वाले बापू के खादी वस्त्र भी जीएसटी की मार से अछूते नहीं है। खादी के कपड़ों को जीएसटी के दायरे में लाने से इसके तलबगारों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। सरकार की बेरुखी के चलते इस राष्ट्रीय धरोहर से जुड़े हजारों परिवारों पर रोजी-रोटी का खतरा मंडरा रहा है। हाथ से कताई और बुनाई होने की वजह से पहले ही इन वस्त्रों के शौकीन बड़े कम हैं। ऊपर से जीएसटी ने इसकी ब्रिकी को प्रभावित कर दिया है। जीएसटी से एक हजार रुपये से अधिक के वस्त्रों की खरीदारी पर शौकीनों को 120 रुपये और एक हजार रुपये के कम के वस्त्रों की खरीदारी पर करीब 80 रुपये तक ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।

पूर्व की सरकारों के खादी और ग्रामोद्योग पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाया था। साथ ही गांधी जयंती से 108 दिनों तक खादी को बढ़ावा देने के लिए विशेष छूट दी जाती रही है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 15 फीसदी, राज्य सरकार 10 फीसदी और गांधी संस्थान पांच फीसदी समेत 30 फीसदी की छूट मिलती रही है। इस बार केंद्र और संस्थान की ओर से छूट तो दी जा रही है मगर राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली 10 फीसदी छूट खादी पर नहीं दी जा रही है। इससे 20 फीसदी छूट का लाभ ही खादी के शौकीनों को मिल रहा है। वहीं रेडीमेड गांधी वस्त्रों में 1000 हजार रुपये से नीचे की खरीद पर पांच फीसदी और 1000 रुपये से ऊपर की खरीदारी पर 12 फीसदी जीएसटी वसूल किया जा रहा है। इससे जहां खादी के शौकीनों की संख्या घटी है।
विज्ञापन



जीएसटी से खादी के वस्त्र महंगे हुए हैं। शौकीनों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने की तरफ काम हो रहा है।
- विश्वेश्वरनाथ तिवारी, सचिव, गांधी आश्रम गोलघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed