{"_id":"59cea1724f1c1b79548b4f92","slug":"11506713970-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतपुर के पानी की जांच करेगा जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतपुर के पानी की जांच करेगा जल निगम
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर की सीमा से ही सटे खजनी तहसील के जैतपुर गांव में 100 से अधिक दिव्यांगों की सूचना पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम राजीव रौतेला ने जलनिगम को गांव के पानी की जांच के साथ ही सभी दिव्यांगों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने और सभी को दिव्यांग प्रमाण पत्र देने को कहा है। विकास प्रशिक्षण केंद्र नाम की स्वयं सेवी संस्था के सर्वे में दिव्यांगों के ये आंकड़े सामने आए हैं। एनजीओ ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी सौंपी है जिसके बाद से प्रशासन सक्रिय हुआ है।
जैतपुर गांव के सिर्फ एक ही टोले गौसपुर में करीब 70 लोग दिव्यांग हैं। डीएम ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए चिकित्सा विभाग, जल निगम समेत सभी संबंधित विभागों के अफसरों, कर्मचारियों को टीम बनाकर गांव में जांच कर यह पता लगाने को कहा है कि एक ही गांव में इतनी बड़ी संख्या में लोग दिव्यांग कैसे हुए। उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों को वहां के पानी की भी जांच कराने को कहा है।