{"_id":"5996f0764f1c1b2a5f8b46ef","slug":"11503064182-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चोर गिरफ्तार, पांच घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चोर गिरफ्तार, पांच घटनाओं का खुलासा
Updated Fri, 18 Aug 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। प्लेटफॉर्म नंबर नौ के बुकिंग हॉल पर इंस्पेक्टर जीआरपी ने चार चोरों को गिरफ्तार कर किया। इनके पास से चोरी के 16 सामान बरामद हुए। गिरफ्तारी से चोरी की पांच घटनाओं को खुलासा हुआ है। इसमें एसपी जीआरपी के गनर के घर हुई चोरी भी शामिल हैं।
एसपी जीआरपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीओ श्रीप्रकाश राय, इंस्पेक्टर जीआरपी आनंद सिंह ने गुरुवार को बुकिंग हाल के पास से चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान चिलुआताल, दुर्गाकुंड के संजय गौंड, तिवारीपुर, मोहनलालपुर के निशू पासवान, कैंट, बक्शीपुर चौरहिया के विकास यादव, शाहपुर के असुरन आवास विकास कॉलोनी निवासी सरफराज के रुप में हुई। गैंग लीडर संजय गौंड है। सभी पर कई केस दर्ज हैं। इनके पास से टेंपो, नगदी, जेवरात, चार मोबाइल, टीवी, गैस सिलिंडर, पंखा सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।
पूछताछ में सभी ने बताया कि तिवारीपुर, कैंट, शाहपुर और कोतवाली इलाके के पांच जगहों पर चोरी में शामिल रहे हैं। 21 जुलाई को गनर राजेश सिंह के शाहपुर, बौलिया कॉलोनी का ताला तोड़कर सामान चुरा ले गए थे। अधिकांश बरामदगी सिपाही के घर की है। पकड़े गए चोरों ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों से मेलजोल बढ़ाकर उन्हें निशाना बनाते हैं। महिला यात्री खासकर टारगेट होती हैं। गैंग के कुछ सदस्य टेंपो चलाते है, बंद मकान को चिह्नित कर चोरी को अंजाम देते हैं।