{"_id":"5978e8e84f1c1be4498b46cb","slug":"11501096168-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार की नीतियों पर बिफरे स्कूल प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार की नीतियों पर बिफरे स्कूल प्रबंधक
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा। कस्बा स्थित श्रीराम किशन मेमोरियल चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में बुधवार को उत्तर प्रदेश वित्तविहीन प्रबंधक संघ की बैठक में संघ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों की निंदा किया। साथ ही साथ संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया।
वित्तविहीन प्रबंधक संघ के जिलाध्यक्ष रामराज चौरसिया ने कहा कि निजी विद्यालय ही प्रदेश सरकार की आंखों की किरकिरी बने हुए हैं। जबकि ग्रामीण अंचल में ये विद्यालय कम शुल्क लेकर बच्चों को पूरी निष्ठा के साथ बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने में अपना अहम योगदान निभा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो प्रदेश के सभी प्रबंधक/प्रधानाचार्य विधान सभा का घेराव करेंगे। जिला संगठन मंत्री राकेश शर्मा ने कहा कि सरकार को विद्यालयों के मानकों में नरमी बरतते हुए सभी जनपदों में कैंप लगाकर मान्यता देनी चाहिए। हमे सरकार द्वारा बगैर मान्यता के विद्यालय चलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शिवदयाल गिरी ने प्रबंधकों से कहा कि सरकार का रवैया प्राइवेट विद्यालयों के प्रति सकारात्मक नहीं है। हम सभी को एकजुट होकर अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। इस अवसर पर संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, विवेक चौरसिया, रणजीत सिंह, संजय पांडे, मोहन सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, संजीव प्रजापति, राजकिशोर शर्मा, जेपी पांडे, कृष्णपाल राणा, जोखू चौहान, ज्ञानेंद्र कुमार आदि प्रबंधक मौजूद रहे।