{"_id":"5968ccbc4f1c1be70b8b4a4a","slug":"11500040380-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत, एक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत, एक भर्ती
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala / File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बारिश के बाद इंसेफेलाइटिस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को गोरखपुर के दो और देवरिया के एक मरीज ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया, जबकि गोरखपुर के एक मरीज को भर्ती किया गया।
मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में शुक्रवार को बीमारी की चपेट में आए तीन मासूमों की मौत से कोहराम मच गया। परिवारवालों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। भटनी, देवरिया की रिया कुमारी (7) पुत्री वीरेंद्र, बड़हलगंज के निखिल (1) पुत्र भृगुनाथ और गोला के रंजीत मौर्या (4) पुत्र लालमन की मौत के साथ इस साल बीमारी से मौतों की संख्या 83 पहुंच गई है। इस बार बरसात के सीजन के पूर्व ही इंसेफेलाइटिस बीमारी से मौतों का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब बारिश के बाद इसका प्रकोप और तेज होता नजर आ रहा है। जनवरी से अब तक मेडिकल कॉलेज में 261 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। शुक्रवार को गोरखपुर का एक नया मरीज वार्ड में भर्ती किया गया। यहां अभी 13 भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है।