{"_id":"595e7cd74f1c1bb22e8b4656","slug":"11499364567-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के कांटी स्थित बाबा दुखहरण नाथ शिवमंदिर से 15 दिन पूर्व चोरी हुईं अष्टधातु की तीन मूर्तियों के मामले में गुरुवार को पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि मंदिर के पुजारी अशोक बाबा की पर पुलिस जांच तो की पर केस दर्ज नहीं किया।
पुजारी ने बताया कि चोरी हुईं सीताराम, लक्ष्मण और हनुमानजी की अष्टधातु की मूर्तियां करीब 100 वर्ष पुरानी थीं। अयोध्या के आए करपात्री महाराज को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने केस दर्ज किए जाने की मांग की। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सीएम को पत्र भेजने के साथ डीएम कार्यालय पर आमरण अनशन करने की प्रशासन को चेतावनी दी। सोशल मीडिया पर भी यह मामला उठा। इसके बाद एसपी ने खुद मामले में संज्ञान लिया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि घटना 21 जून की रात की बताई जा रही है। इस मामले में किसी की तरफ से पहले कोई तहरीर नहीं मिली थी। गुरुवार को पुजारी की तरफ से तहरीर मिली। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। मामले के पर्दाफाश के लिए एसओ मेहदावल के अलावा स्वाट टीम को भी लगा दिया गया है। जल्द ही मामले का वर्कआउट कर दिया जाएगा।