{"_id":"5c3ce454bdec22737d20b638","slug":"111547494484-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी में बीटेक, एमटेक की प्रवेश परीक्षा 11 व 12 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी में बीटेक, एमटेक की प्रवेश परीक्षा 11 व 12 मई को
Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की सत्र 2019-20 की बीटेक एवं एमटेक की प्रवेश परीक्षा 11 एवं 12 मई को होगी। जबकि पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा एक जुलाई को होगी। तीन नए पाठ्यक्रम बीटेक इन इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी, बीबीए एवं एमएससी मैथ में भी दाखिले होंगे। कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। छात्रों की मांग पर पहली बार वाराणसी, प्रयागराज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन 17 जनवरी से शुरू होगा।
यह जानकारी कुलपति प्रो एसएन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में दी। कुलपति ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। बीटेक और बीबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। बीटेक प्रथम वर्ष पेपर में मैथ से 60, फिजिक्स से 50 एवं केमिस्ट्री से 40 सवाल पूछे जाएंगे।

पीएचडी के तीन नए कोर्स में भी प्रवेश
कुलपति ने बताया कि पीएचडी के लिए तीन नए कोर्स केमिकल इंजीनियरिंग, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश में भी प्रवेश होंगे। एमबीए, एमएससी, एमसीए में प्रवेश के लिए परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना होगा।
विज्ञापन