{"_id":"5be729b5bdec22698e6ebe20","slug":"111541876149-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन वेल्\nथ जूडो में चमका गोरखपुर यूनिवर्सिटी का सितारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमन वेल् थ जूडो में चमका गोरखपुर यूनिवर्सिटी का सितारा
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के विशेष ध्यानार्थ
----
कॉमनवेल्थ जूडो में चमका गोरखपुर यूनिवर्सिटी का सितारा
विजय कुमार यादव को स्वर्ण पदक, यूनिवर्सिटी प्रशासन करेगी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जयपुर में चल रही कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्र विजय यादव ने एक बार फिर स्वर्ण पदक हासिल कर नाम रोशन किया है।
बड़हलगंज स्थित गुरुकुल पीजी कॉलेज ददरी में एमए प्रथम वर्ष के छात्र विजय मूलरूप से वाराणसी के चिरई गांव का रहने वाले हैं। पिता दशरथ यादव और मां चिंता देवी के पुत्र विजय वर्ष 2015 से लगातार सीनियर नेशनल में पदक हासिल कर चुके हैं। 2016-17 में कांस्य पदक जीतने वाले विजय ने वर्ष 2017-18 में इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। इसी वर्ष दक्षिण एशियाई जूडो प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं। विजय की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया है। कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. उमा श्रीवास्तव, सचिव डॉ. विजय चहल, राजवीर सिंह ने बधाई दी है।