फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्लास्टिक और डिस्पोजल विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

प्लास्टिक और डिस्पोजल विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Aug 2018 02:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 10 Aug 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक और डिस्पोजल विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
demo pic
गोरखपुर। गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन ने 15 अगस्त से डिस्पोजल कप, प्लेट, गिलास आदि पर लग रहे प्रतिबंध को एक साल बढ़ाने की मांग की है। गुरुवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी और व्यापारी खूनीपुर चौक से पदयात्रा निकाल कर नगर निगम के लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन में कुशीनगर, खलीलाबाद, महराजगंज, देवरिया के भी व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन टेकड़ीवाल के नेतृत्व में महामंत्री विशाल गुप्ता, विनय अग्रवाल, रमेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, हर्ष जालान और मुदित ने डीएम से मांग की कि पहले से तैयार हो चुके माल को खत्म करने के लिए कम से कम एक साल का समय दिया जाए। कारोबारियों ने भरोसा दिलाया कि अगर सरकार प्लास्टिक उत्पादों की ही तरह थर्माकोल के कप, दोने, प्लेट आदि के लिए भी मानक तय कर दे तो उसके अनुसार ही उत्पाद बनाए और बेचे जाएंगे। प्लास्टिक और डिस्पोजेबल पर प्रतिबंध से लाखों लोगों का रोजगार खतरे में पड़ जाएगा। इस दौरान शंभू प्रसाद गुप्ता, सोहेल अहमद, अनुराग गोयल, जावेद खान, सर्वेश माथुर, अजय गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मनोज जायसवाल, आशीष टिबड़ेवाल, संतोष गर्ग आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed