{"_id":"5b54d11c4f1c1bee748b561f","slug":"111532285212-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक के प्रैक्टिकल में मनमानी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक के प्रैक्टिकल में मनमानी पर लगेगी लगाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पॉलिटेक्निक के निजी संस्थानों में अब प्रैक्टिकल के नाम पर प्राइवेट शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। इन परीक्षाओं की जिम्मेदारी अब सरकारी शिक्षकों पर होगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। निजी संस्थानों प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब सरकारी शिक्षक ही ले सकेंगे। सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में पुरानी व्यवस्था पर ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्राविधिक शिक्षा सचिव का आदेश सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में पहुंच गया है।
अभी तक निजी संस्थाओं के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं निजी संस्थान के शिक्षक लेते थे। आरोप लगता था कि निजी संस्थान मनमाने तरीके से छात्रों को पास कर देते हैं, जिससे पॉलिटेक्निक की गुणवत्ता पर सवाल उठता है। जिले में तीन सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान हैं जबकि प्राइवेट संस्थानों की संख्या एक दर्जन से अधिक है।
पॉलिटेक्निक छात्रों को प्रयोगात्मक दृष्टि से कुशल बनाने के लिए पहली बार सीसीटीवी और सचल दल की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। सचल दल को स्थाई बनाकर परीक्षा कराने की तैयारी है।

सचल दल की निगरानी में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
पॉलिटेक्निक छात्रों को प्रयोगात्मक दृष्टि से कुशल बनाने के लिए पहली बार सीसीटीवी और सचल दल की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। सचल दल को स्थाई बनाकर परीक्षा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन