फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखधाम एक्सप्रेम में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की

गोरखधाम एक्सप्रेम में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की

Mon, 05 Mar 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Mar 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेम में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की
गोरखधाम एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे यात्री। - फोटो : Amar Ujala
होली के बाद ट्रेनों से लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने से रेलवे स्टेशन पर स्थिति बेकाबू हो जा रही है। सोमवार को गोरखधाम एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ उमड़ी, जिसे काबू में करने में आरपीएफ को पसीना छूट गया। लाइन में लगे यात्रियों ने जब कोच में सीटें फुल देखी तो वे आरपीएफ की घेराबंदी तोड़कर दौड़ पड़े। जनरल कोच के गेट पर जमकर धक्कामुक्की हुई। कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। आरपीएफ के कुछ जवानों ने सख्ती की, तब जाकर किसी तरह हालात को संभाला जा सका। ट्रेन छूटने तक बहुत सारे यात्री चढ़ने की कोशिश करते रहे। कुछ यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म दो पर गोरखधाम एक्सप्रेस करीब आधे घंटे की देरी से चार बजे आई। ट्रेन के पहुंचते ही कोच में चढ़ने के लिए यात्री सामान लेकर दौड़ पड़े, लेकिन आरपीएफ ने लाइन में लगे लोगों को पहले चढ़ाना शुरू किया। करीब आधे घंटे तक जब लाइन में लगे पीछे के लोगों को मौका नहीं मिला तो उनका धैर्य जवाब दे गया। सामान लेकर कोच की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ ज्यादा होने के चलते व्यवस्था ध्वस्त हो गई। एक-दूसरेे से धक्कामुक्की कर यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते रहे। कुछ महिलाएं भी भीड़ में फंस गई। बाद में पहुंचे आरपीएफ के कुछ जवानों ने लोगों को कोच में चढ़वाया। हालांकि ट्रेन समय से छूटी पर बहुत सारे लोग ट्रेन में जगह नहीं होने के चलते चढ़ नहीं सके। इसी तरह बिहार से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस में भी भारी भीड़ थी। स्टेशन पर खड़े यात्री किसी तरह लटककर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed