फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5052 मजदूरों को दिए 30 करोड़ के स्वीकृति पत्र

5052 मजदूरों को दिए 30 करोड़ के स्वीकृति पत्र

Fri, 19 Jan 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 19 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
5052 मजदूरों को दिए 30 करोड़ के स्वीकृति पत्र
स्वामी प्रसाद - फोटो : Amar Ujala
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को खजांची चौराहे पर 5052 मजदूरों को अलग-अलग योजनाओं के लिए 30 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ दिया। इसमें शादी अनुदान और शारीरिक स्वास्थ्य योजना के स्वीकृति पत्र अधिक थे। आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की कवायद चल रही है। अब श्रमिक अड्डों पर जाकर उनका पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण शुल्क भी 50 से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब पंजीकरण के एक साल बाद ही स्वास्थ्य संबंधी योजना का लाभ मिलने लगेगा। पहले पंजीकरण और लाभ पाने की अवधि तीन साल थी। उन्होंने कहा कि अगर पंजीकृत श्रमिक बीमार पड़ता है तो उसके इलाज का पूरा खर्च श्रम विभाग उठाएगा। सर्दी, बुखार और जुकाम के लिए सालाना तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए एकमुश्त 55 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है। कक्षा छह, सात और आठ में पढ़ने वाले श्रमिक के बच्चों के लिए प्रतिमाह 150 रुपये, नौ और दस में पढ़ने वालों को 500, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालों को 2000 और मेडिकल की पढ़ाई पर 5000 रुपये प्रतिमाह देने की योजना है। सस्ता खाना देने की योजना पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के बारे में सोचा था। प्रदेश सरकार उनके बताए रास्ते पर चलकर मजदूराें के लिए योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि सामूहिक विवाह योजना के तहत 65 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। शादी योजना के लिए यह धनराशि 55 हजार रुपये स्वीकृत है।
इस मौके पर विधायक डॉ.आरएमडी, पूर्व विधायक राजेश त्रिपाठी, उप श्रमायुक्त एके सिंह, सहायक श्रम आयुक्त सियाराम, वीके श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमित प्रकाश सिंह, उज्जवल कुमार त्रिपाठी, भुलई राम, विकास श्रीवास्तव, दयानंद शर्मा, आलोक विशेन, संतराज शर्मा, अनिल सिंह आदि मौजूद थे। आठ सौ मजदूरों का हुआ पंजीकरण श्रम मंत्री ने कहा कि पंजीकृत मजदूरों की दुर्घटना होने पर पांच लाख, स्थायी विकलांगता, सामान्य मृत्यु पर दो लाख और आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को दी जाएगी। मातृत्व हित लाभ योजना, शिशु हित लाभ योजना, बालिका मदद योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजनाएं भी चल रही हैं।
झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले पंजीकृत मजदूरों को पक्का मकान बनाने के लिए एक लाख की सहायता दी जाएगी। शर्त यह है कि जमीन उसकी होनी चाहिए। इस मौके पर आठ सौ श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। साथ ही दो सौ लोगों को कंबल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed