फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मांगें पूरी न होने पर सरकार को चेताया

मांगें पूरी न होने पर सरकार को चेताया

Thu, 18 Jan 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 18 Jan 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
 मांगें पूरी न होने पर सरकार को चेताया
सफाई कर्मचारियों ने कई मांगों के लिए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके उपरांत नगर निगम पार्क में धरना दिया। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने विकास भवन से जुलूस निकाल कर नगर निगम स्थित लक्ष्मीबाई पार्क में धरना दिया। धरने का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष अखंड सिंह ने किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष अखंड सिंह ने कहा कि सरकार से हम जायज मांगों की बात कर रहे हैं फिर भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने से लोगों को उम्मीदें बढ़ीं हैं, लेकिन हमें निराशा मिल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो सरकार को इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जयगोविंद यादव ने कहा कि संगठन के लोग एक फरवरी को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान चंद्रशेखर, अमरनाथ यादव, बृजेश यादव, बुद्धेश्वर निषाद, पप्पू कुमार, लवकेश, हिटलर यादव, तेजवंत सिंह, सुरेश, हेमंत, दिलीप कुमार, रामानुज, संतोष यादव, कलीमुल्लाह, हरिओम, राममूरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं प्रमुख मांगे सफाई कर्मचारियों के ग्रेड पे 1900 किए जाए राजस्व गांव में या प्राथमिक विद्यालयों में ही कार्य लिए जाए पेरोल की व्यवस्था समाप्त हो संघ कार्यालय आवंटित किया जाए कर्मचारियों के वेतन एक हेड में किए जाएं पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed