फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आलू किसानों की दुर्दशा के लिए सपा, बसपा जिम्मेदार- योगी

आलू किसानों की दुर्दशा के लिए सपा, बसपा जिम्मेदार : योगी

Mon, 15 Jan 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 15 Jan 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
आलू किसानों की दुर्दशा के लिए सपा, बसपा जिम्मेदार- योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सपा, बसपा पर निशाना साधा और कहा कि आलू किसानों की दुर्दशा के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार हैं। भाजपा सरकार ने एक कमेटी गठित की है। किसानों से फीडबैक लेने के बाद कमेटी ठोस कार्ययोजना बनाएगी। आलू किसानों का हर दर्द बांटने के लिए सरकार तैयार है। सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोला है। नौ महीने में ही किसानों में 80 हजार करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई है। किसानों का हित सरकार की पहली प्राथमिकता है। जल्द ही नई पॉलिसी आएगी।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में ही पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अब सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। नकारात्मक राजनीति से कुछ मिलने वाला नहीं है। अमेठी से हमेशा कांग्रेस को प्रतिनिधित्व मिलता रहा है। इसके बावजूद वहां का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। यह तभी संभव हो सकेगा, जब राहुल गांधी सकारात्मक राजनीति करेंगे। यही उनके हित में है। अमेठी का विकास होगा, तभी उनकी राजनीति आगे बढ़ेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय अमेठी के दौरे पर हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। नाम लिए बगैर कहा कि सरकार को बदनाम करने की कोशिश में लगे नेता बेनकाब हो चुके हैं। यूपी में अराजकता पैदा करने का प्रयास हो रहा है। लूट, खसोट की घटनाओं में भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सपा के लोगों के नाम आ रहे हैं। यह गंभीर मसला है। यदि माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में सड़क पर आलू फेंकने में भी सपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। आजमगढ़ में जहरीली शराब से 22 लोगों की मौतें हुई थीं। यह कृत सपा नेताओं का था। हरदोई में सपा के एक नेता को जहरीली शराब बनाते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु अभ्यारण्य में रहेंगे छुट्टा जानवर
यूपी में किसानों की परेशानी के सबब बने छुट्टा पशुओं पर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समस्या पहले की है। इसके समाधान की कोशिश चल रही है। अलग-अलग जिलों में पशु अभ्यारण्य बनाए जा रहे हैं। गौशालाएं भी बनाई जा रही हैं। जल्द ही समस्या खत्म होगी।


कर्नाटक में बनेगी भाजपा सरकार
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां भाजपा की सरकार बनेगी। हार के डर से कांग्रेस बौखला गई और नकारात्मक राजनीति पर उतर आई है। यह जनता अब पसंद नहीं करेगी। इसका जवाब कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जरूर मिलेगा। कांग्रेस की यह दुर्गति नकारात्मक राजनीति की वजह से हुई है।

सीएम ने दी बसपा सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही कहा कि विश्वास है कि बसपा यूपी के विकास में सकारात्मक रुख अपनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed