फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर में अब सिटी बस दौडा़ने की तैयारी, एक हफ्ते में शासन भेजा जाएगा प्रस्ताव

गोरखपुर में अब सिटी बस दौडा़ने की तैयारी, एक हफ्ते में शासन भेजा जाएगा प्रस्ताव

Thu, 21 Dec 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 21 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में अब सिटी बस दौडा़ने की तैयारी, एक हफ्ते में शासन भेजा जाएगा प्रस्ताव
बस - फोटो : demo pic
शहर की सड़कों पर जल्द ही सिटी बसें दौड़ाने की तैयारी है। इस संबंध में बुधवार को प्रशासन, परिवहन, जीडीए और नगर निगम के अफसरों ने पूरे दिन मंथन किया। तीन चरणों में हुई बैठक में जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने पर फैसला हुआ। तय हुआ कि नगर निगम, जीडीए और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से प्रस्ताव तैयार कर उसे शासन को भेजेगा। कमिश्नर खुद इस पहल पर शासन के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। पहले चरण में 50 बसें चलाने की तैयारी है। धीरे-धीरे बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


सुबह कमिश्नर ने जीडीए, परिवहन और नगर निगम के साथ बैठक कर सिटी बसें चलाने की संभावनाओं पर चर्चा की। करीब दो दशक पहले संचालित होने वाली सिटी बसों के रूट, बसों की संख्या और यात्रियों की उपलब्धता पर बात हुई। इसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और परिवहन विभाग के अफसरों ने दोपहर और शाम को बैठक की। इस दौरान परिवहन विभाग ने बताया कि 1992 तक सिटी बसें संचालित होती थीं। इसके बाद बंद हो गईं। अगले डेढ़-दो साल तक प्राइवेट बस मालिकों ने सिटी बस के तौर पर इस सुविधा को शुरू रखा, मगर बाद में उन्होंने भी इसे बंद कर दिया। बैठक में तय हुआ कि पहले के रूट के साथ ही कुछ नए रास्तों पर भी सिटी बसें चलाई जाएंगी। रूट को लेकर शहर के लोगों से भी फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन


आसपास के कस्बों को भी जोड़ा जाएगा
 नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि सिटी बसें चलाने की कवायद शुरू हो गई है। सहजनवां, नौसड़ के आसपास के इलाकों के साथ ही भटहट आदि शहर के आसपास के कस्बों को भी इस सेवा से जोड़ने पर विचार चल रहा है। पूर्व में जिन रूट पर सिटी बसें चलाई जाती थीं, उनपर भी अध्ययन किया जा रहा है। परिवहन विभाग से सिटी बसों से जुड़ी पुरानी फाइलें भी मांगी गई हैं। उन्हें भी देखा जाएगा। एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा। वहां से मुहर लगते ही सिटी बसें चलाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed