फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सोना चौधरी ने समझाईं संप्रेषण कौशल की बा रीकियां

महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान सोना चौधरी ने बताईं संप्रेषण कौशल की बारीकियां

Sun, 26 Nov 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 26 Nov 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
सोना चौधरी ने समझाईं संप्रेषण कौशल की बा रीकियां
विद्यार्थियों को इमेज मेकिंग के गुर बतातीं सोना चौधरी। - फोटो : Amar Ujala
भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान सोना चौधरी ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एमबीए विभाग में विद्यार्थियों को संप्रेषण कौशल की बारीकियां समझाईं। कार्यशाला में उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं। खुद को लोगों के समक्ष कैसे पेश करते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


सोना चौधरी ने टाक ए लॉट की बारीकियां समझाते हुए पांच मैजिक शब्दों बताए। प्लीज, मे आई हेल्प यू, सॉरी, एक्यक्यूज एंड थैंक्यू के दैनिक एवं व्यावसायिक जीवन में महत्व को रेखांकित किया। इन शब्दों का महत्व उन्होंने आपसी वार्तालाप से समझाया। डब्लूएच परिवार के पांच शब्दों हू, ह्वेन, ह्वाई, ह्वेयर और ह्वाट के महत्च को भी विस्तार से बताया। समझाया कि इनके प्रयोग में किस तरह का सावधानियां बरतनी चाहिए। बताया कि संप्रेषण के समय खुद व सामने वाले का आदर करना चाहिए ताकि सामने वाले को किसी प्रकार की ठेस नहीं पहुंचे। दो-दो लोगों का समूह बना कर उन्होंने एक दूसरे के बारे में पांच अच्छी बातें व सुधार के लिए दो सुझाव बताने का अभ्यास कराया।
विज्ञापन


इससे पहले विभागाध्यक्ष प्रो. गोपीनाथ ने सोना चौधरी का परिचय विद्यार्थियों से कराया। बताया कि रविवार को सुबह 9:30 बजे से संप्रेषण एवं बाधाओं व सॉफ्ट स्किल पर कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed