फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दीये और सिक्के भी बिक रहे ऑनलाइन

दीये और सिक्के भी बिक रहे ऑनलाइन

Mon, 16 Oct 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 16 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
दीये और सिक्के भी बिक रहे ऑनलाइन
diya
दिवाली को भरपूर कैश कराने के लिए शॉपिंग साइट्स ने इस बार अपने पेज पर मिट्टी के दीये भी बेचने के लिए उतारे हैं। तरह-तरह की डिजाइन और रंगों के ये दीये लोगों को खूब लुभा रहे हैं। शहर के भी कई लोगों ने ऑनलाइन डिजाइनर माटी के दीये बुक कराए हैं।
विज्ञापन


अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी जानीमानी शॉपिंग साइट्स पर मिट्टी के दीयों के सेट अलग-अलग रेट पर मौजूद हैं। रुस्तमपुर के राहुल तिवारी ने मिट्टी के दीये का शुभ-लाभ वाला सेट बुक कराया है। वहीं राप्तीनगर के अतुल सिंह ने टेराकोटा कलाकारी वाले दीये बुक कराए हैं। इसके साथ ही विभिन्न शॉपिंग साइट्स ने चांदी और सोने के सिक्के भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए रखे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा करने वाले कई लोगों ने सिक्के भी बुक करा रखे हैं।

विज्ञापन

 

भरपूर ऑर्डर से डिलेवरी लेट
ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा देने वाली कंपनियों के पास इस समय ऑर्डर इतना भरपूर हो गया है कि तीन से चार दिन में डिलेवरी भेजने वाली कंपनियां ग्राहकों को 10-12 दिन में डिलेवरी देने की बात कह रही हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम, शॉपक्लूज जैसी साइट्स के दिवाली ऑफर्स को लोगों ने हाथोंहाथ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष से दोगुना कारोबार
कोरियर संचालक अनिल सिंह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में शहर में ऑनलाइन शॉपिंग करोबार करीब-करीब दोगुना हो चुका है। शहर में कई कोरियर सर्विस सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स की डिलेवरी देने का काम कर रही हैं। कुछ कंपनियां अपनी कोरियर सर्विस भी शुरू कर चुकी हैं।

शॉपिंग ट्रेंड में मोबाइल सबसे आगे
ऑनलाइन प्लेटफार्म पर की जा रही खरीददारी में सबसे ज्यादा बिक्री मोबाइल की हो रही है। दिवाली पर कई साइट्स मोबाइल पर एक से 15 हजार रुपये तक की छूट दे रही हैं। होम अप्लायंस दूसरे, ज्वैलरी तीसरे, किताबें चौथे, फुटवियर पांचवें पायदान पर है। फैशन एसेसरीज इनके पीछे हैं।


इनस्टैंट डिस्काउंट भी लुभा रहा
विभिन्न शॉपिंग साइट्स दिवाली पर क्रेडिट कार्ड धारक ग्राहकों को लुभाने के लिए इनस्टैंट डिस्काउंट का ऑफर भी दे रही हैं। अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर इस तरह का ऑफर दे रही हैं। ग्राहक भी सारे ऑफर चेक करने के बाद सामान बुक करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed