{"_id":"59d2578c4f1c1bc8538b580b","slug":"111506957196-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने स्\nथापना के साथ मनाया विरोध दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने स् थापना के साथ मनाया विरोध दिवस
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। एक पखवारे से काम बंद कर हड़ताल पर चल रहीं आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों ने विकास भवन में बाल विकास विभाग का स्थापना दिवस मनाने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संगठन की पदाधिकारियों ने फिर दोहराया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हड़ताल जारी रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या ने कहा कि हमारी मांगें ऐसी नहीं जिसे सरकार पूरा नहीं कर सकती। सरकार सबका साथ-सबका विकास की बात करती है, लेकिन हम लोगों को दिन भर कार्य करने के बाद चार हजार मानदेय दिया जाता है। हेल्पराें को दो हजार रुपये मिलते हैं। इतने मानदेय में परिवार का भरण पोषण कैसे संभव है। चुनाव पूर्व भाजपा ने वादा किया था कि सरकार अगर बनी तो आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय सम्मानजनक कर दिया जाएगा। अब जब हम सरकार को उसका वादा याद दिला रहे हैं तो कहा जा रहा है कि कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने दीजिये। हम यह जानना चाहते हैं कि रिपोर्ट कब आएगी। हम इंतजार करने को तैयार हैं पर लिखित आश्वासन तो हमें मिले। धरना सभा में गीता पांडेय, हेवांति, मालती, पुष्पा शुक्ला, शोभा देवी, लक्ष्मी सिंह, सुषमा जायसवाल, सरिता पासवान, पूनम निषाद, सपना सिंह, अर्चन श्रीवास्तव आदि शामिल थीं।