{"_id":"59809b504f1c1b82598b4723","slug":"111501600592-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, चालक घायल
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पैडलेगंज से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच हाइवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार रात एक ट्रक (यूपी 53 डीटी 8038) ट्रांसपोर्ट नगर में डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और सह चालक घायल हो गए। बीच सड़क हुए इस हादसे से अगले दिन आवाजाही भी प्रभावित हुई। देर शाम तक ट्रक रास्ते से नहीं हटाया गया था। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोग हादसे वाले स्थान को डेंजरस जोन बता रहे हैं। उनका कहना है कि आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं।
राकेश कुमार ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह डिवाइडर के बीच में जगह-जगह बने कट का होना है। घटनास्थल पर पेट्रोल पंप के सामने हाइवे पर सौ मीटर तक लंबा कट है। यह डेंजरस जोन बन गया है। उनके सामने कई बार यहां वाहनों की टक्कर होती है। संजय कुमार ने बताया कि वह रोजाना ट्रांसपोर्ट नगर सामने लेने आते हैं। रात में जब हादसा हुआ, तब वह यहीं पर थे। कहा कि डिवाइडर पर बने इस कट को खत्म कर दिया जाना चाहिए।