फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खतरे में जान डाल कैसे करेंगे इलाज

खतरे में जान डाल कैसे करेंगे इलाज

Fri, 14 Jul 2017 01:31 AM IST
शिवम सिंह
शिवम सिंह Updated Fri, 14 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खतरे में जान डाल कैसे करेंगे इलाज
स्वाईन फ्लू और डेंगू के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हाय तौबा मची हुई है। मगर तैयारी के नाम पर स्वास्थ्य अफसर सिर्फ आंखों में धूल ही झोंक रहे हैं। दरअसल, अभी तक जिन कर्मचारियों को डेंगू, स्वाईल फ्लू या संक्रामक रोगों का उपचार करना है उनको टीका ही नहीं लगाया जा सका है। ऐसे में मरीज आने पर अफसरों के दबाव में कितने देर यह वार्ड में ड्यूटी करेंगे इसे आसानी से समझा जा सकता है। हालांकि स्वास्थ्य अफसर शासन को पत्र लिखकर जल्द टीकाकरण कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बरसात आने के साथ ही संक्रामक रोगों के मरीजों का सामने आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन स्वास्थ्य अफसर हर बार इसकी तैयारी को लेकर पीछे ही रहते हैं। बीमारी से मौत होने पर अफसर दूसरे जिले में रहने के दौरान बीमारी होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ देते है। दबाव बढ़ने पर अलग वार्ड और इलाज का दावा किया जाता है लेकिन यह कितना सही है इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि शहर में स्वाईल फ्लू और डेंगू ने दस्तक दे दी है और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीका तक नहीं लगाया जा सका है। डॉक्टरों को सुरक्षा किट उपलब्ध करा दी गई है लेकिन कर्मचारी अभी भी मरीज के आने पर खतरे में जान डालकर इलाज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन



कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है, जल्द ही वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण करा दिया जाएगा।
- डॉ. दिनेश सोनकर, एसआईसी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed