{"_id":"5967c2ad4f1c1b80328b4635","slug":"111499972269-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर लदी साखू की लकड़ी बरामद, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर लदी साखू की लकड़ी बरामद, चार के खिलाफ केस दर्ज
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। छितही जंगल मोड के नजदीक बुधवार की रात दो बाइक पर लदा साखू का चिरान वन विभाग की टीम ने बरामद किया है। वन विभाग की टीम को देख एक शख्स बाइक पर लदी लकड़ी छोड़कर भाग गया। दूसरा बाइक व चिरान लेकर भागने में सफल हो गया। वन विभाग ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रेंजर फरेंदा विनोद कुमार नायक ने बताया कि बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे गश्त के दौरान छितही जंगल मोड़ के नजदीक दो बाइक आती दिखी। उस पर चिरान लदा था। वन विभाग की गाड़ी देखकर बाइक घुमाकर भागने लगे। पीछा करने पर एक वन तस्कर बाइक छोड़कर भाग निकला। उस पर चार साखू का चिरान लदा था। दूसरा तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। बाइक व साखू की लकड़ी को बरामद कर लिया गया। वन विभाग ने चार अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।