{"_id":"595e78214f1c1b50288b45e6","slug":"111499363361-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘असुरक्षा का आभास होते ही दें पुलिस को सूचना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘असुरक्षा का आभास होते ही दें पुलिस को सूचना’
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। महिला पुलिस की तरफ से बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। महिला एसओ ने छात्राओं को हेल्प लाइन व सीयूजी नंबर देकर असुरक्षा का आभास होते ही इस पर तत्काल सूचना देने को कहा।
सुबह करीब 11 बजे महिला सिपाहियों के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचीं महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली छात्राओं से बात की। महिला एसओ ने उनसे घर से स्कूल आने-जाने के दौरान होने वाली अवांछनीय हरकतों के विषय में पूछा और कहा कि अगर किसी भी जगह उन्हें खतरे का एहसास हो तो तुरंत उनके सीयूजी नंबर या हेल्प लाइन 1090 व 181 पर इसकी जानकारी दें। उन्होंने लड़कियों को आत्म सुरक्षा के लिए सतर्क रहने व मनचलों की हरकतों पर तत्काल प्रतिकार करने की नसीहत देते हुए कहा कि अपराध को बर्दाश्त करना उसे बढ़ावा देने के समान है। महिला एसओ ने बताया कि अन्य स्कूलों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी।