फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हादसे में घायल महिला की मौत

हादसे में घायल महिला की मौत

Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला की मौत
महराजगंज। शनिवार की शाम जिला मुख्यालय परिसर में ड्राइविंग सीख रही युवती की कार की चपेट में आईं तीन महिलाओं में गंभीर रूप से घायल पिपरदेउरा मुहल्ले की प्रेम देवती देवी (57) की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। जबकि सवारी देवी (40), फूलमति देवी (60) का जिला अस्पताल में इलाज कर चल रहा है। ये महिलाएं भी नगर के पिपरदेउरा मुहल्ले की हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कार के नीचे आ जाने से प्रेम देवती देवी की पसलियां टूट गई थीं। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। महिला के परिवार वालों की ओर से कोतवाली पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। जबकि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल सदर अनुज कुमार सिंह का कहना है कि घटना पर नजर है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अरोपी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल पहुंचकर घायल महिलाओं से भी बातचीत की गई थी। लेकिन उनकी ओर से किसी आरोपी का नाम नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार धाम जाने की हसरत रह गई अधूरी
महराजगंज। शनिवार की शाम जिला मुख्यालय परिसर में मवेशी चराने गई प्रेमदेवती देवी की चार धाम यात्रा की हसरत अधूरी रह गई। उनकी हार्दिक इच्छा चार धाम यात्रा की रही लेकिन वह पहले ही अंतिम यात्रा पर चली गईं। जहां से कोई वापस लौट कर नहीं आता है। पति अंबिका पर तो उम्र के अंतिम पड़ाव में वज्रपात हो गया। प्रेमदेवती देवी के दो बेटे और चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मृतका के परिवार के लोग इस बात का जिक्र कर रहे थे कि उनकी अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो सकी। उनके पति अंबिका तहसील में स्टांप विक्रेता हैं। बेटे राजू और बबलू मां के सिर से मां की ममता की छांव हट गई। अब सिर्फ मां की यादे ही उनके पास हैं।

मां से पूछ रही रिंकी कहां गई दादी
महराजगंज। प्रेमदेवती देवी की चार वर्षी पोती रिंकी अपनी मां से बार-बार एक ही सवाल कर रही थी कि दादी कहां चली गई हैं? दादी के साथ ज्यादा वक्त गुजारने वाली पोती इस बात से बेखर है कि उसकी दादी अब कभी लौटकर नहीं आने वाली है। शनिवार को सांय काल मवेशी लेकर प्रेमदेवती देवी घर से निकली तो पोती भी उनके साथ जाने की जिद कर बैठी। मगर उसे स्नेहपूर्वक उसके सिर पर हाथ फेरी और बोली कि लौटकर आऊंगी तो साथ खेलना। उन्हें क्या पता कि पोती से उनकी यह आखिरी मुलाकात होगी। परिजन इस बात का जिक्र करते हुए फफक कर रो पडे़।

ड्राइविंग सीखने के दौरान युवती की कार की चपेट में आई थीं तीन महिलाएं
घायल दोनों महिलाओं का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed