फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   माह-ए-रमजान का आगाज, पहला रोजा आज

माह-ए-रमजान का आगाज, पहला रोजा आज

Tue, 07 May 2019 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
माह-ए-रमजान का आगाज, पहला रोजा आज
गोरखपुर। दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल स्थित तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत ने सोमवार को माह-ए-रमज़ान के चांद का औपचारिक एलान किया। इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे को रमज़ान शरीफ की मुबारकबाद पेश की। सभी ने अपने गुनाहों की माफी मांगी और अल्लाह की रहमत का एहसास किया। चांद के साथ तरावीह के नमाज की तैयारी शुरू हो गई। मस्जिदों में पुरुषों ने नमाज पढ़ी। घरों और इबादतगाहों में भी कुरआन शरीफ की तिलावत शुरू हो गई। घरों पर महिलाओं ने तरावीह की नमाज पढ़ी और अन्य इबादतें शुरू कीं। नमाज, तिलावत, तस्बीह व दुआ का सिलसिला चल पड़ा जो मुसलसल एक माह तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

लोगों ने अल्लाह की हम्द व सना की और इबादत में मशगूल हो गए। तरावीह की नमाज खत्म होने के साथ ही लोग बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले रोजे की सहरी और इफ्तार की तैयारियों में जुट गए। चांद दिखने के बाद सहरी की तैयारी ने बाजारों की चांदनी बढ़ा दी। खोखरटोला, जाफरा बाजार, नखास चौक, घंटाघर, इलाहीबाग और गोरखनाथ इलाकों में सहरी और इफ्तारी के सामानों के लिए पहले से सजी दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। मोहल्लों, चौराहों पर लोग उत्साह से लबरेज दिखे। कहीं सेवइयां खरीदी जा रही थीं तो कहीं खजूर।
विज्ञापन

यहां पढ़ी गई तरावीह की नमाज

सोमवार को शहर व देहात को मिलाकर करीब चार सौ से अधिक मस्जिदों व कुछ मदरसों में तरावीह में बीस रकात नमाज अदा की गई। मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार, गाजी मकतब गाजी रौजा, मस्जिदे बेलाल हजरत कंकड़ शाह आस्ताना निकट रेल म्यूजियम सिविल लाइन, इमामबाड़ा वाली मस्जिद हांसूपुर, शाही मस्जिद बसंतपुर सराय बसंतपुर, हजरत मुबारक खां शहीद मस्जिद नार्मल सहित जिले की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उलमा ए किराम ने कहा

मुफ्ती मो अजहर शम्सी ने बताया कि तरावीह की नमाज मर्द व औरत सबके लिए सुन्नते मुअक्कदा हैं। उसका छोड़ना जायज नहीं। तरावीह की नमाज 20 रकात है। तरावीह की नमाज पूरे माह ए रमजान में पढ़नी है।

.तीसरा रोजा सबसे छोटा, अंतिम दो रोजा सबसे बड़ा

इस बार पहला रोजा करीब 15 घंटा 3 मिनट व अंतिम रोजा 15 घंटा 29 मिनट का होगा। इस बार भी गर्मी में मुसलमान रमजान का रोजा रख अल्लाह को राजी करेंगे। पहले रोजे में सुबह 3:42 बजे सहरी और शाम 6:39 बजे इफ्तार किया जाएगा। आखिरी रोजे में सुबह 3:24 बजे सहरी और शाम 6:53 बजे इफ्तार होगा। रमजान माह में तीसरा रोजा सबसे छोटा होगा जो पंद्रह घंटे का होगा।

सुन्नी
पहला रोजा, 7 मई 2019
सहरी 3:42 बजे सुबह
इफ्तार 6:39 बजे शाम
दूसरा रोजा 8 मई 2019
सहरी . 3:41 बजे सुबह
इफ्तार . 6:40 बजे शाम

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed