फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में छा गईं बेटियां

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में छा गईं बेटियां

Sun, 28 Apr 2019 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में छा गईं बेटियां
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेटियों का दबदबा कायम है। हाईस्कूल में लड़कों के मुकाबले 7.72 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं। वहीं इंटरमीडिएट में लड़कों की अपेक्षा 17.86 फीसदी ज्यादा लड़कियां उत्तीर्ण हुईं हैं। इंटर की परीक्षा में टॉप-10 में भी बेटियां छाई हैं। 2017 और 2018 में भी बेटियों का उत्तीर्ण फीसदी ज्यादा था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। हाईस्कूल में कार्मल की सुंदरम मिश्रा ने 92.83 फीसदी अंक हासिल करके जिला टॉप किया है। आरएसीयूएमवी मुख्तारपार सहजनवां के मनोज कुमार ने 92.33 फीसदी और एसडीआईसी हनुमानचक बैजनाथ के अनूप निषाद ने 92.17 फीसदी अंक हासिल करके दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कार्मल की श्वेता रानी और एसवीएमबी इंटर कॉलेज आर्यनगर की शिवानी गुप्ता 84.60 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले की टॉपर बनीं हैं। कार्मल की निखत तौफीक ने 84.40 फीसदी और इसी स्कूल की फिजा वारिस ने 84.20 फीसदी अंक हासिल कर जिले की दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

टॉप-10 में जगह नहीं मिली

बोर्ड की टॉप 10 मेधावियों की सूची में गोरखपुर का एक भी विद्यार्थी नहीं है। हाईस्कूल में 90 फीसदी से ज्यादा मार्क्स पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या महज 11 है। वहीं इंटरमीडिएट के एक भी विद्यार्थी को 90 फीसदी अंक नहीं मिले हैं। जिले की टॉपर को 84.60 फीसदी मार्क्स मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खबर- यूपी बोर्ड परिणाम

गोरखपुर का आंकड़ा एक नजर में

हाईस्कूल

परीक्षार्थी - 74,016
उत्तीर्ण विद्यार्थी - 59071
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत - 79.81 फीसदी
उत्तीर्ण लड़के - 75.96 फीसदी
उत्तीर्ण लड़कियां- 83.68 फीसदी

इंटरमीडिएट

परीक्षार्थी- 63,918
उत्तीर्ण विद्यार्थी - 41,966
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत - 65.66 फीसदी
उत्तीर्ण लड़के - 56.90 फीसदी
उत्तीर्ण लड़कियां - 74.76 फीसदी

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed