{"_id":"5caa4471bdec221477610740","slug":"101554662513-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर पुख्ता होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर पुख्ता होगी सुरक्षा
Mon, 08 Apr 2019 01:18 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारी पूरी कर ली है। बिहार, नेपाल सीमा से उत्पाती आकर चुनाव में खलल ना डाल सकें इसे लेकर बॉर्डर की सुरक्षा का खाका भी तैयार हो गया। आईजी जय नारायण सिंह के आदेश पर यूपी पुलिस बिहार और नेपाल पुलिस से संपर्क कर बैरियर के स्थान और अन्य इंतजाम को पूरा कर लिया है। मतदान के 48 घंटे पहले ही बिहार और नेपाल की सीमा सील कर दी जाएगी। बॉर्डर पर नेपाली और हिंदी जानने वाले पुलिस अफसर और कर्मचारियों की तैनाती होगी। फोर्स में दोनों भाषाओं के जानकार की अलग सूची तैयार की गई है।
महराजगंज, देवरिया में सीमा सटे होने की वजह से अक्सर ही उधर से चुनाव में खलल डालने की कोशिश की घटनाएं सामने आ चुकी है। इसे देखते हुए ही पुलिस अफसर पहले से ही सतर्कता बरतते हैं। इसबार नेपाल और बिहार सीमा पर जांच के लिए 58 बैरियर लगाए जाएंगे। एडीजी दावा शेरपा के आदेश पर नेपाल पुलिस के साथ भारतीय पुलिस के अफसरों की मीटिंग भी बीते दिनों की गई थी। पुलिस ने बैरियर की संख्या और उसके जगह की जानकारी भी दे दी थी।
विज्ञापन
...
देवरिया : 18 32
कुशीनगर : 17 17
महराजगंज: 17 82
...
शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी है। नेपाल हो या बिहार बॉर्डर पर यहां पर विशेष चौकसी रहेगी। बैरियर, पिकेट लगाकर पुलिस सुरक्षा करेगी। बिहार, नेपाल पुलिस से भी यूपी पुलिस संपर्क में है। चुनाव के 48 घंटे पहले सीमा सील कर दी जाएगी।
जय नारायण सिंह, आईजी रेंज, गोरखपुर

पेशेवर बदमाशों के खिलाफ अभियान
रेंज में पेशेवर अपराधियों पर पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। जमानत पर रिहा हुए बदमाश से लेकर अन्य तक को पुलिस जेल भेजने का काम कर रही है। इसके अलावा चुनाव में खलल डाल सकने की आशंका में पुलिस ने लोगों को चिन्हित किया है। इन पर भी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
...
जिला बैरियर पिकेट
गोरखपुर : 25 25देवरिया : 18 32