फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सपा सांसद का टिकट कटा, रामभुआल प्रत्याशी

सपा सांसद का टिकट कटा, रामभुआल प्रत्याशी

Sun, 31 Mar 2019 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सपा सांसद का टिकट कटा, रामभुआल प्रत्याशी
सभी केंद्र
विज्ञापन

------------------
सपा सांसद का टिकट कटा, रामभुआल प्रत्याशी
- 2014 का लोकसभा चुनाव बसपा से लड़े थे रामभुआल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गठबंधन से निषाद पार्टी के अलग होते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसद प्रवीण निषाद का टिकट काट दिया। साथ ही गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को सपा प्रत्याशी बनाया है। सपा-बसपा गठबंधन में गोरखपुर शहर सीट सपा के पास है। 2018 के उपचुनाव में इस सीट पर सपा को पहली बार जीत मिली थी।
टिकट मिलने के बाद रामभुआल निषाद शनिवार को सपा और बसपा कार्यालय पर गए। दोनों दल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। साथ ही कहा कि बूथ स्तरीय संगठन मिलकर काम कर रहा है। सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने पहला चुनाव जिला पंचायत का जीता था। फिर 2002 में कौड़ीराम से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीते और बसपा सरकार में मंत्री बन गए। 2004 में सपा सरकार से जुड़े और कारागार मंत्री बने। वर्ष 2014 में शहर लोकसभा चुनाव रामभुआल ने बसपा के टिकट पर लड़ा था। वह तीसरे स्थान पर थे लेकिन 1.80 लाख मत पाने में सफल हुए थे। 2017 का विधानसभा चुनाव उन्होंने चिल्लूपार से सपा के टिकट पर लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा। अब शहर लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी बनाए गए हैं। टिकट मिलने पर सपा प्रत्याशी ने खुशी जताई। साथ ही कहा कि गठबंधन की लहर है। उपचुनाव की तरह इस चुनाव में भी भाजपा की हार होगी।
विज्ञापन


कोट::
निषाद समाज को धोखा मिला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निषाद समाज के साथ धोखा किया है। जब भी मुलाकात हुई, तब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव की तैयारी करें। टिकट में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा लेकिन धोखे का एहसास निषाद पार्टी को हो गया था। इसी वजह से गठबंधन से अलग होने का फैसला किया गया। अब निषाद पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल होगी। गठबंधन में जो सीट मिलेगी, उस पर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण निषाद, सांसद, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed