फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वॉलीबाल में पूर्वोत्तर रेलवे चैंपियन

वॉलीबाल में पूर्वोत्तर रेलवे चैंपियन

Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में पूर्वोत्तर रेलवे चैंपियन
मुख्य अतिथि महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन रविवार को गोल्फ ग्राउंड में हुआ। वॉलीबाल में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम चैंपियन बनी। वहीं बैडमिंटन में पूर्वोत्तर रेलवे के एपी पांडेय और अनुज मिश्रा की जोड़ी ने खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यालय और तीनों मंडल के अधिकारियों और उनके घरवालों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा का आदान-प्रदान किया। ऐसे आयोजनों से आपसी आत्मीयता बढ़ती है। इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अलका अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक आनंद प्रकाश, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

वाकाथन में लखनऊ ने मारी बाजी

वाकाथन प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक प्रथम, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी के एके ओझा दूसरे और मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर के डीके सिंह तीसरे पायदान पर रहे। टेबल टेनिस के युगल में वीपी पांडेय और पीके गुप्ता की जोड़ी अव्वल रही। कैरम के महिला युगल में मुधमिता पांडेय और शिवानी पांडेय ने बाजी मारी। मिक्सड डबल में पीके गुप्ता और शिवानी पांडेय अव्वल रहे। शतरंज प्रतियोगिता में डीके खरे सचिव को बेस्ट क्रास का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत समूह गायन में इज्जतनगर मंडल प्रथम तथा पूर्वोत्तर रेलवे दूसरे पायदान पर रहा। समूह नृत्य में गोरखपुर मंडल और इज्जतनगर मंडल क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर रहा। इसके अतिरिक्त मेंहदी, रंगोली, लेग रेस, लेमन रेस, वास्केटबाल, म्यूजिकल चेयन आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed