फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक का पुतला जलाया

ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक का पुतला जलाया

Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक का पुतला जलाया

विज्ञापन
ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक का पुतला जलाया
कोटेदार पर कार्रवाई होने में देर होने से नाराज थे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
बरगदवां। कोटेदार के खिलाफ जांच से असंतुष्ट बरगदवा के ग्रामीणों रविवार को दोपहर में गांव के बरईठवा टोले में पहुंचकर आपूर्ति निरीक्षक का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।

उनका कहना था कि दो जुलाई को काफी संख्या में ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी को गांव के कोटेदार पर घटतौली व राशन कार्ड के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेकर उन्होंने मातहतों को शिकायत की जांच का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 10 अगस्त को जांच करने बरगदवा गांव पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक ने कई लोगों का बयान दर्ज कर कोटेदार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। रविवार को दोपहर में ग्रामीणों को किसी से जानकारी मिली कि आपूर्ति निरीक्षक ग्रामीणों का बयान दर्ज करने के बाद भी कोटेदार को बचाने में लगे हैं। इसी बात से आक्रोशित ग्रामीण राजेश नायक, अनिल शुक्ला, शिवशंकर, गोवर्धन, दिनेश चंद्र कन्नौजिया, अभिमन्यु, विनोद गुप्ता, ईश्वर मिश्र, ब्रह्मानंद सहित आदि ने रविवार को दोपहर बरगदवा गांव के बरईठवा टोले में पहुंचकर आपूर्ति निरीक्षक का पुतला जलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक नौतनवां बृजेश पांडेय का कहना है कि उपजिलाधिकारी नौतनवां को जांच रिपोर्ट भेजी गई है। आरोपी कोटेदार के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed