{"_id":"5b6f22ee4f1c1beb258b46c3","slug":"101534010094-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाकर सपाइयों ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाकर सपाइयों ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सपा के युवा कार्यकर्ताओं की छह अगस्त को आजमगढ़ से निकली लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा का शनिवार को गोरखपुर में समापन हुआ। इस दौरान जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न इलाकों में साइकिल चलाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पिछली सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया।
साइकिल यात्रा गोरखपुर क्लब से गणेश चौक, विजय चौक, बैंक रोड, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक, मदीना मस्जिद चौक ,घोष कम्पनी चौराहा, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, हरिओम नगर होते हुए पुन: गोरखपुर क्लब पहुंची। वहां हुई सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव तथा संचालन महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने साइकिल यात्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुनील ठेमका ने गोरखपुर में हुए जोरदार स्वागत के लिए स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
एमएलसी संतोष यादव, सांसद प्रवीण कुमार निषाद, जवाहर लाल मौर्य, राममिलन यादव, चंद्रबली यादव, मोहसिन खान, अवधेश यादव, फि रंगी प्रसाद, विशारद, शारदा देवी, पन्ने लाल पहलवान, राघवेंद्र तिवारी राजू, राजमती निषाद, विजय बहादुर यादव, साधु यादव, मनुरोजन यादव, अमरेंद्र निषाद, सिंहासन यादव, कीर्ति निधि पांडेय, मैना भाई, सुशीला भारती, जयप्रकाश यादव, नमिता सिंह, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं।