{"_id":"5b6deda64f1c1bde6d8b7630","slug":"101533930918-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की साइकिल यात्रा का शहर में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की साइकिल यात्रा का शहर में जोरदार स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के झंडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आजमगढ़ से देवरिया होते हुए शुक्रवार की शाम शहर पहुंची समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा का जिले एवं महानगर कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी चौराहे समेत विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव की अगुवाई में यहां के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी साइकिल चलाई। शनिवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर भी यह यात्रा निकलेगी और फिर दोपहर बाद गोरखपुर क्लब में इसका समापन होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे व एमएलसी संतोष यादव सन्नी मौजूद रहेंगे।
छह अगस्त को साइकिल यात्रा आजमगढ़ से निकली थी जो आठ अगस्त को बड़हलगंज से होते हुए देवरिया चली र्गई थी। साइकिल यात्रा के गोरखपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि साइकिल यात्रा से गरीबों नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों और अधिवक्ताओं तक समाजवादी पार्टी का संदेश पहुंचाया जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा अपने वादों के प्रति ईमानदार नहीं है। उनके सभी वादे खोखले साबित हुए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जवाहर लाल मौर्य, विजय बहादुर यादव, अवधेश यादव, अमरेंद्र निषाद, सिंहासन यादव, श्याम देव निषाद, जयप्रकाश यादव, राजेश यादव, श्याम यादव, मुन्नी लाल यादव, संजय यादव, अशोक चौधरी, जितेंद्र यादव, आजम लारी, अखिलेश यादव, गवीश दुबे, शब्बीर कुरैशी, चर्चिल अधिकारी, एहतेशाम खान, अभिमन्यु मौर्य आदि मौजूद रहे ।