{"_id":"5b6de1c34f1c1bed5e8b8482","slug":"101533927875-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के तीन पदों पर दो-दो प्रत्याशी आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के तीन पदों पर दो-दो प्रत्याशी आमने सामने
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के तीन पदों के लिए पर दो-दो दावेदार
दो लोगों ने पर्चा लिया वापस
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायतों के विभिन्न रिक्त पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को नामवापसी के दिन प्रधान के दो दावेदारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके साथ ही प्रधान के तीन रिक्त पदों के लिए हो रहे चुनाव में अब दो-दो दावेदार मैदान में रह गए हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त तीन पदों के लिए नौ लोगों ने पर्चा भरा था। जिसमें से किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। तीनों सीटों पर तीन-तीन दावेदार मैदान में हैं। अलबत्ता ग्राम पंचायत सदस्य के दस लोगों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय दूबे ने बताया कि प्रधान पद पर लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम थरौली बुजुर्ग से इंद्रकमल ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। यहां से मुमताज व बीभा मैदान में हैं। नौतनवां ब्लॉक के बगहा से सुनीता ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। यहां बबीता व सबरूनिशा तथा निचलौल ब्लॉक के ग्राम विशुनपुर में परसन व रामानंद प्रधान पद के दावेदार हैं।
इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पदों पर कुल नौ लोगों ने नामांकन किया था। तीनों सीटों पर तीन-तीन दावेदार मैदान में हैं। जिसमें परतावल ब्लॉक के वार्ड संख्या 80 से अर्जुन, गोरख यादव व शंभू मैदान में हैं। निचलौल केे वार्ड संख्या 35 में श्रवण, हरेंद्र व रामनेवास तथा फरेंदा के वार्ड संख्या 41 में इसरावती, गिलाशी व सुभागी मैदान में हैं। मतदान 17 अगस्त को सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक होगा।