{"_id":"5b5788ca4f1c1b466d8b6bfe","slug":"101532463306-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के गुरु दक्षिणा की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के गुरु दक्षिणा की तैयारी पूरी
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस के गुरुदक्षिणा की तैयारी पूरी
- प्रांत और क्षेत्र प्रचारक ने स्वयं सेवकों को बताया महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसए) का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम 27 जुलाई से शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रांत प्रचारक मुकेश विनायक खांडेकर और क्षेत्र प्रचारक अनिल ने छह जिलों में बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
आरएसएस के गोरक्ष प्रांत से गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिले जुड़े हैं। इनमें करीब 1412 शाखाएं रोज, 300 साप्ताहिक 300 और 100 मासिक शाखाएं लगाई जाती हैं। इनसे संबंधित स्वयं सेवक गुरुदक्षिणा देते हैं। आरएसएस का कहना है कि इसी रकम से दुनिया के सबसे बड़े संगठन का संचालन होता है। प्रांत प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक ने गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया, आजमगढ़ और देवरिया में स्वयं सेवकों के साथ बैठक करके गुरुदक्षिणा का महत्व बताया है। इसके अच्छे और सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षकों के साथ बैठक भी हुई है। बताया गया है कि हर शाखा में गुरुदक्षिणा देने की व्यवस्था की गई है।
----------------------
दो दिन शहर में होंगे मुख्यमंत्री
गोरखपुर। गोरक्ष पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुपूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को देरशाम गोरखपुर आ जाएंगे। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ ने बताया कि सुबह पांच से छह बजे के बीच महायोगी गुुरु गोरखनाथ को रोट चढ़ाया जाएगा, फिर मंदिर परिसर में स्थित सभी देव विग्रहों और समाधि स्थल का विशेष पूजन होगा। सुबह 6:30 बजे से सात बजे तक सामूहिक आरती होगी। गुरु पूर्णिमा का विशेष कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। दोपहर एक बजे से सहभोज होगा।