फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चांद रात की चांदनी में बाजार की चांदी

चांद रात की चांदनी में बाजार की चांदी

Sat, 16 Jun 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 16 Jun 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
चांद रात की चांदनी में बाजार की चांदी
ईद को लेकर देर रात तक शहर में खरीदारी होती रही।
गोरखपुर। रमजान की चांद रात पर शुक्रवार को बाजार गुलजार रहे। ईद के लिए खरीदारी करने की खातिर शहर के प्रमुख बाजारों में पूरी रात लोगों की भीड़ जुटी रही। जमकर बिक्री से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। चांद रात की चांदनी में बाजार की चांदी रही। देर रात तक चांद रात की रौनक से शहर गुलजार रहा।
विज्ञापन


पूरी रात बच्चे, नौजवान, बूढ़े यहां तक कि महिलाएं भी कुछ न कुछ खरीदने कोआतुर नजर आईं। सेवइयों की दुकानों पर भीड़ दिखी। मीट की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। घोष कंपनी, साहबगंज, रेती, उर्दू बाजार, जाफरा बाजार में ये दुकानें पूरी रात चलती रहीं। ईद के मद्देनजर दुकानदारों ने रेट में इजाफा भी कर दिया। खोवा व मेवे की भी खूब खरीदारी हुई। दर्जियों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


लोग देर रात तक रेडिमेड कपड़े लेते नजर आए। शाहमारुफ, रेती, घंटाघर, गोरखनाथ, जाफरा बाजार के बाजारों भीड़ देखते ही बनी। शाहमारूफ में तो पूरी रात तिल रखने तक की जगह नहीं मिली। यहां रेडीमेड कुर्ता-पायजामा से लेकर बर्तन तक बिके। शाम होते ही यह बाजार खचाखच भीड़ से आबाद हो गया। दुकानदार छूट का माल लूट में चिल्ला-चिल्लाकर ग्राहकों को बुलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में रेडीमेड कपड़े, जूते-चप्पल, प्लास्टिक के बर्तन, शीशे के सामान, टोपी, इत्र, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बेल्ट, चश्मा, चूड़ी, प्लास्टिक के सजावटी फूल खूब बिके। औरतें शृंगार प्रसाधन तो पुरुष कुर्ता पैजामा, इत्र, टोपी खरीदते नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed