{"_id":"5ade26294f1c1bb56a8b5b23","slug":"101524508201-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर फिर गर्माया बीआरडी कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर फिर गर्माया बीआरडी कांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीआरडी के कथित ऑक्सीजन कांड के आरोपी डॉ. कफील खान के एक खत से सोशल मीडिया पर यह मामला एक बार फिर गरमा उठा है। आठ महीने से जेल में बंद डॉ. कफील खान ने खत में घटना के बारे में तफसील से जिक्र के साथ ही खुद को निर्दोष बताया है।
10 पेज के खत में जेल की यातना के साथ एक बार उन्होंने मामले में उच्च स्तर पर बरती गई लापरवाही का जिक्र किया गया है। खत में डॉ. कफील कह रहे हैं कि आठ महीने से जेल में यातना, अपमान के बाद भी सब कुछ मेरे यादों में जिंदा है। कभी-कभी मैं अपने आप से सवाल पूछता हूं क्या मैं सच में दोषी हूं, तो दिल की गहराइयों से जवाब मिलता है नहीं, नहीं, नहीं। उन्होंने लिखा है कि छुट्टी पर होने के बावजूद 10 अगस्त को व्हाट्सएप पर जब मुझे खबर मिली तो मैंने वह सब किया जो एक डॉक्टर, एक पिता और देश के एक जिम्मेदार नागरिक को करना चाहिए। मैंने सभी बच्चों को बचाने की कोशिश की, जो ऑक्सीजन की कमी से खतरे में थे। ऑक्सीजन संकट खड़ा होने का जिक्र करते हुए उन्होंने अपने कथित संघर्ष भी बयां किए हैं। इसमें ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने एसएसबी को सेल्यूट किया है।

मीडिया में मामला आने से गुस्से में आ गए योगी
खत में डॉ. कफील ने लिखा है कि घटना के बाद कॉलेज पहुंचे सीएम योगी ने पूछा क्या आप डॉक्टर कफील हैं और आप ने सिलिंडर जुगाड़ किया है तो मैंने हां में जवाब दिया। इससे सीएम योगी गुस्से में आ गए। वे इस घटना के मीडिया में आने से नाराज थे।
विज्ञापन