फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सपा सरकार ने चलवाई थी निषादों पर गोलियां : योगी

सपा सरकार ने चलवाई थी निषादों पर गोलियां : योगी

Fri, 09 Mar 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Mar 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
सपा सरकार ने चलवाई थी निषादों पर गोलियां : योगी
जनसभा मे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निषाद वोट बैंक को साधा। कहा कि सपा सरकार ने कसरवल में निषादों पर गोलियां चलवाई थीं, जिसमें एक निषाद की मौत हुई थी और 50 से ज्यादा को जेल भेजा गया था। इसका विरोध सांसद होते हुए उन्होंने किया था। कलेक्ट्रेट का घेराव किया, तब जाकर निर्दोष निषादों को छोड़ा गया। गोली चलवाने वाले अब निषादों के हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं। निषाद समाज के लोग सपा को इसका करार जवाब देंगे। वे 11 मार्च को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र के जंगलधूसड़ में कहा कि यह पहली सरकार है, जो गरीब, किसान, महिला, मजदूर और नौजवान को ध्यान में रखकर नीति बना रही है। सपा-बसपा के शासनकाल में आए दिन दंगा होता था। सरकारी नौकरियों की भर्ती में भारी घोटाला होता रहा। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। जल्द ही गड़बड़ी सामने आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि 2022 तक हर गरीब को आवास मिले। इसी दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद ने भी सपा और उसकी सहयोगी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने निर्दोषों को मारा था, उसी की गोद में जाकर डॉ. संजय बैठक गए। इससे समाज में बड़ी नाराजगी है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर वोट मांगा। इस मौके पर प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री संगठन शिवकुमार पाठक, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, रमेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर विकास की राह पर
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ चौरी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने विकास कार्य गिनाएं। कहा कि एम्स, खाद कारखाना और पिपराइच चीनी मिल का काम तेजी से चल रहा है। रामगढ़ताल सुंदरीकरण परियोजना अमल में आ चुकी है। मलौनी और हार्बर्ट बांध पर सड़क बनेगी। ज्यादातर सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने विधायक विपिन सिंह की तारीफ की और कहा कि वह विकास योजनाएं बनाकर देते रहते हैं।

उद्योग लगाएंगे, रोजगार बढ़ाएंगे
कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के रामचौरा की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब निवेश की संभावना बढ़ी है। कैंपियरगंज में जमीन मिल जाए तो बड़ा उद्योग लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। किसानों को फसलों के उपज की पूरी कीमत मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कई बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे फतेहबहादुर सिंह की तारीफ की और कहा कि वह लगातार क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। पिछले दिनों दो राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास किया है। बिना भेदभाव के विकास का रथ आगे बढ़ रहा है।


पहली कैबिनेट मीटिंग में उनवल को नगर पंचायत का दर्जा
सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनवल को पहली बार नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। पहले ही चुनाव में भाजपा के पुराने कार्यकर्ता उमाशंकर निषाद को बड़े अंतर से जीत मिली। सहजनवां विधानसभा क्षेत्र की जनता की बदौलत ही मैं पांच बार सांसद बना। अब मुख्यमंत्री हूं। भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला मेरे प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें बड़े अंतर से जीत मिलनी चाहिए। हर घर में शौचालय बनवाने का लक्ष्य है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed