{"_id":"5a9eb2204f1c1ba3378b7551","slug":"101520349728-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जनसभा करेंगे पूर्व सीएम अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जनसभा करेंगे पूर्व सीएम अखिलेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में जनसभा संबोधित करेंगे। चंपा देवी पार्क में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस सभा में भारी भीड़ जुटाने के लिए सपाइयों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सदर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभाओं में सेक्टर और बूथ स्तर पर इस जनसभा को लेकर पिछले सप्ताह भर से तैयारी चल रही है।
पूर्व सीएम अखिलेश एयरपोर्ट से अपने विशेष क्रांति रथ से सभा स्थल तक पहुंचेंगे। मंगलवार की दोपहर ही उनका क्रांति रथ गोरखपुर पहुंच गया। उनके साथ नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी भी आएंगे। उधर, उनके आगमन को लेकर एमएलसी उदयवीर सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ ललई, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप आदि ने सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।