{"_id":"59ac45714f1c1be4278b4ed8","slug":"101504462193-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में दो लोग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोप में दो लोग पकड़े गए
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जनपद के खड्डा और पटहेरवा थाना क्षेत्र में एक युवती एवं एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिलाओं के घरवालों की तरफ से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
खड्डा प्रतिनिधि के मुताबिक खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार को दिन में अपने खेत की ओर गई थी। तभी बगल के गांव का एक युवक पहुंचा और छेड़छाड़ करने के साथ ही उसे खेत में खींचकर ले जाने लगा। युवती के शोर मचाने पर खड्डा थाने का संजय नाम का एक सिपाही पहुंच गया और युवक को पकड़ लिया। युवती के घरवालों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। इस संबंध में एसओ खड्डा विनय पाठक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बेलवा कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय एक महिला शनिवार की रात अपने घर की छत पर सो रही थी। रविवार की भोर में एक युवक पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर घरवालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। इस संबंध में एसओ पटहेरवा उमाशंकर यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। युवक को थाने लाया गया है। हल्का के एसआई को भेजकर जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिला तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।