{"_id":"59a45d714f1c1bde018b4624","slug":"101503944049-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो शोहदे पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो शोहदे पकड़े गए
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। सोमवार की शाम स्कूल से पढ़कर घर लौट रहीं छात्राओं से खड्डा-सोहरौना मार्ग पर छेड़खानी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। इनमें से एक छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खड्डा कस्बे के एक विद्यालय से कुछ छात्राएं पढ़कर सोमवार की शाम अपने घर जा रही थीं। अभी वह खड्डा-सोहरौना मार्ग पर पहुंची ही थीं कि चार शोहदे उन छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। शोहदों की हरकत देख एक छात्रा ने खड्डा कस्बे में पहुंचकर अपने एक परिचित को इसकी जानकारी दी। तब उस व्यक्ति ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। उसके बाद वहां पहुंची डॉयल 100 की पुलिस ने दो शोहदों को पकड़ लिया, लेकिन दो भाग निकले। पकड़े गए युवक सिसवा गोपाल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये शोहदे एक पखवारे से स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी करते हुए उन पर फब्तियां कसते थे। एक छात्रा के पिता ने खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसओ विनय पाठक का कहना है कि शिकायत पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।